हरियाणा मौसम अपडेट: अगले 15 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? 19 जिलों में IMD का येलो अलर्ट

हरियाणा मौसम अपडेट: अगले 15 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में पिछले कई दिनों से खुला मौसम था, लेकिन एक बार फिर मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है। अगले 48 घंटे में हरियाणा के 17 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में फिलहाल धान और कपास की फसल पक कर तैयार है, ऐसे में बरसात और आंधी से फसलों को नुकसान होने की संभावना है।

अगले 3 दिनों का जिला-वार अलर्ट

26 सितंबर: हरियाणा के 70% इलाकों में बारिश की संभावना है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

27 सितंबर: आधे से ज्यादा इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मेवात, पलवल, फरीदाबाद, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में भी यलो अलर्ट जारी रहेगा।

28-30 सितंबर: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 से 30 सितंबर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

हरियाणा – अगले 15 दिनों का अनुमान (27 सितंबर – 12 अक्टूबर)

तारीखमौसमतापमान
27-29 सितंबरतेज हवा के साथ हल्की से भारी बारिश, गरज-चमक3-5°C गिरावट, Max 28-31°C
30 सितंबर – 3 अक्टूबरबादल छाए रहेंगे, छिटपुट बूंदाबांदी32-34°C / 23-24°C, उमस बढ़ेगी
4 – 12 अक्टूबरमौसम शुष्क और साफ, धूपMax 35°C से घटकर 32°C, Min 24°C से 19°C – सुबह-शाम ठंडक

किसानों के लिए सलाह: धान की कटाई चल रही है तो कटी फसल को खुले में न छोड़ें।

मौसम:- https://mausam.imd.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top