
पंजाब में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में तेज हवाओं और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में 26 और 27 सितंबर को मौसम पूरी तरह बदला रहेगा, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में व्यापक रूप से मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।
अगले 3 दिनों का जिला-वार अलर्ट
शनिवार (आज/कल): पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
रविवार से: बारिश का दायरा बढ़ेगा। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और पटियाला जिलों में 30 से 40 KM प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
पंजाब – अगले 15 दिनों का अनुमान (27 सितंबर – 12 अक्टूबर)
| समय | मौसम | तापमान ट्रेंड |
|---|---|---|
| 27-29 सितंबर | हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवा 30-40 kmph | पारा 5 डिग्री तक गिरेगा, Max 27-30°C |
| 30 सितंबर – 3 अक्टूबर | बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं बूंदाबांदी | 31-33°C / 22-24°C, उमस |
| 4 – 12 अक्टूबर | मौसम साफ, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, धूप | Max 34-36°C से घटकर 32°C, Min 22°C से 18°C तक – गुलाबी ठंड शुरू |
अक्टूबर की शुरुआत में चंडीगढ़ समेत पंजाब में औसत तापमान सामान्य से कम रहेगा और महीने के अंत तक तेजी से ठंड बढ़ेगी।
किसानों के लिए सलाह
धान की कटाई वाले किसानों के लिए अगले 3 दिन महत्वपूर्ण हैं। खेत में कटा हुआ धान है तो उसे सुरक्षित जगह पर ढक कर रखें।


